नवगछिया| खरीक-नवगछिया स्टेशन के बीच ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मरने वाले की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी दिनेश कुमार झा के पुत्र रविकांत कुमार के रूप में हुई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 286
नवगछिया पुलिस ने बताया कि खरीक स्टेशन के पास पोल संख्या 58-29 अप लाइन पर रविकांत कुमार झा का शव बरामद मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि रविकांत मानसिक रूप से परेशान था। चार दिन पूर्व इलाज के लिए पटना ले गया था। इलाज के दौरान वहां से भाग गया था। शुक्रवार की सुबह घर से किसी को बिना बताये निकल गया था। खरीक स्टेशन कैसे पहुंचा किसी को पता नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
