नवगछिया : भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई के दोस्त ने ही घटना को अंजाम दिया है। लड़की की मां के बयान पर गुरुवार को नवगछिया महिला थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसमें मधुरापुर निवासी मो. राजू को नामजद किया गया है।

पीड़िता की मां ने थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी को बताया कि पुत्र के साथ मैं मधुरापुर बाजार गई थी। पुत्री घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपित राजू वहां आ धमका और पुत्री से मेरे पुत्र के बारे में पूछा। पुत्री ने उसे बताया कि मां और भाई दोनों बाजार गए हैं। इसपर इंतजार करने की बात कह वह घर के बरामदे पर बैठ गया। मेरी पुत्री कमरे में चली गई।

उसके कमरे में जाते ही राजू भी पीछे से वहां पहुंच गया और पुत्री को दबोच लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी और भाग निकला। पुत्र के साथ मैं बाजार से घर लौटी तो पुत्री ने सारी आपबीती बताई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज हो गई है। लड़की की मेडिकल जांच कराई जाएगी। आरोपित की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *