नारायणपुर; प्रखंड क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी सेवानिवृत्त कॉलेजकर्मी शंभू चौधरी (70) की शुक्रवार को गड्डे में डूबने से मौत हो गई। घटना के 10 मिनट के अंदर दिल्ली में रह रहे पुत्र श्याम चौधरी (40) की भी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि शंभू चौधरी बीमार चल रहे थे। सुबह लगभग 10 बजे शौच को गए थे। गड्डे में पैर फिसलने से डूब गए। हंगामा होने पर लोग पहुंचे और उन्हें गड्डे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी दिल्ली में रह रहे पुत्र को मिली। उस दौरान वह मकान के बाहर खङा था।

छत से बंदर ने ईंट गिराई, जो कि उसके सिर में लगी और वह बेहोश हो गया। अस्पताल जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। दोनों घटना के बीच 10 मिनट का अंतर रहा होगा। घटना को लेकर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा व मत्स्यजीवी सहयोग समिति नारायणपुर के अध्यक्ष गैधु सिंह ने नारायणपुर सीओ अजय सरकार से मुलाकात की और मुआवजे की मांग की।

सीओ ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट जब आएगी, तब आपदा विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। पति और पुत्र की मौत के बाद रीना देवी व घर के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्याम चौधरी के घर में पत्नी, तीन लङकी और चार पुत्र हैं। शंभू चौधरी को चार लङका व एक लङकी है। दिल्ली में पुत्र का पोस्टमार्टम के बाद शव मधुरापुर आयेगा। इसके बाद दाह संस्कार किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *