नवगछिया : एसपी सुशांत कुमार सरोज ने चौकीदारों को अच्छे कार्य को लेकर पुरस्कृत करने के साथ-साथ चौकीदारों को आगे बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर पिछले सप्ताह शराब पकड़वाने वाले चौकीदार को 1000 रुपये इनाम के तौर पर दिया गया। उन्होंने चौकीदारों को सरकार के शराबबंदी नियम को पूरी तरह सफल हो, इस पर विशेष सहयोग करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि अगर शराब क्षेत्र में बन रहा है या बिक रहा है इसकी गुप्त सूचना थाना स्तर या वरीय पदाधिकारी तक दें, उनकी सूचना गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर शराब पीने वाली जैसी कोई घटना होती है तो चौकीदार पर कार्रवाई होती है।

इसलिए चौकीदार थाना स्तर पर पूरा सहयोग करें जिससे कि शराबियों एवं शराब बेचने वाले तस्करों पर नकेल कसा जा सके। इस मौके पर चारों की उपस्थिति पंजी से लेकर के उनके वेतन भुगतान से लेकर के अन्य की जानकारी भी ली गयी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *