नवगछिया| प्रखंड के कदवा गांव में पेड़ से गिरकर गरूड़ का बच्चा घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण लालू कुमार और विकास कुमार ने गरूड़ के बच्चे को उठाया कर घर ले आए और इसकी जानकारी डॉक्टर को दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
मगर डॉक्टर के देर से पहुंचने के कारण दोनों ने गरूड़ के बच्चे को नवगछिया वन विभाग के कार्यालय पहुंचा दिया। वहां वनरक्षी अमन कुमार ने गरूड़ के बच्चे का इलाज करने के बाद भागलपुर सुंदरवन भेज दिया।
लालू कुमार और विकास कुमार ने कहा कि कदवा में पेड़ पर काफी संख्या में गरूड़ हैं। लेकिन नीचे जाली नहीं होने के कारण गरूड़ के बच्चे पेड़ से गिरकर घायल हो जाते हैं। इनलोगों ने वन विभाग से वहां जाली लगवाने का अनुरोध किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
