नवगछिया प्रतापनगर कदवा में पेड़ से गिरे गरूड़ के बच्चे को रेस्क्यू किया गया. मंगल सिंह के कदम के पेड़ से गरूड़ के दो बच्चे नीचे गिर गये थे. एक गरूड़ के बच्चे की मौत हो गयी. दूसरा जीवित था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी. सूचना पर गरूड़ सेवियर राजीव कुमार, वनरक्षी अमन कुमार, नगीना राय मौके पर पहुंचे.

घायल गरूड़ का मौके पर इलाज कर बेहतर इलाज के लिए गरूड़ को सुंदरवन भेज दिया. कदवा गरूड़ प्रजनन केंद्र हैं. यहां काफी संख्या में गरूड़ पेड़ों पर घाेसला बना कर प्रजनन करते हैं. पेड़ से गिर कर गरूड़ के बच्चे की घायल होने की यह घटना कदवा में पहली नहीं हैं.

इससे पहले भी कई गरूड़ पेड़ से गिर कर या तो घायल हुए या मौत हो गयी हैं. गरूड़ के बच्चों की सुरक्षा के लिए कदवा में सभी पेड़ के नीचे जाल लगाना था, किंतु एक-दो पेड़ के नीचे जाल लगा कर वन विभाग की टीम ने अपना काम पूरा कर लिया. सभी पेड़ों के नीचे जाल लगाया गया होता गरूड़ का बच्चा नीचे नहीं गिरता.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....