नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में स्थित भ्रमरपुर बाजार में दशहरा चंदे को लेकर विवाद हुआ। गुरुवार शाम 5:30 बजे दुर्गा मंदिर के पुजारी और पूजा सामान विक्रेता रोशन कुमार गोस्वामी की दुकान पर कुछ लोग पहुंचे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
गांव के रिंटू झा, माही झा, प्रिंस झा समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने दुकान पर दशहरा का चंदा मांगा। रोशन कुमार द्वारा चंदा देने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
आरोपियों ने दुकान से लगभग 50-60 हजार रुपए भी लूट लिए। पीड़ित रोशन कुमार गोस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
