नारायणपुर। कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पर रविवार की रात चाकू के बल पर तीन अपराधियों ने यात्री से मोबाइल व नगदी छीना, जीआरपी को सूचना लिखित नाम सहित दिया। यात्री मो. आजाद अली ग्राम भरतिया थाना फलका जिला कटिहार निवासी सेमापुर से महेशखूट जाने के क्रम में तबीयत खराब होने पर महानन्दा एक्सप्रेस से उतर नारायणपुर स्टेशन पर ओवर ब्रीज पर आराम कर रहा था।

उसी क्रम में नारायणपुर के तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर दस हजार सात सौ रूपया का मोबाइल और पर्स सहित पांच छः सौ रुपया छीन लिया। बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि यात्री सेमापुर से महेशखूंट जा रहा था। यात्री के बताये स्थान पर रात में कोई नहीं था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *