खरीक :व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और गोली फायर कर जख्मी करने समेत कई मामले में आरोपित कोसी दियारा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी विशाल यादव को खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने गुरुवार को तुलसीपुर बुढ़िया धार के समीप खदेड़ कर उस समय गिरफ्तार कर लिया जब कुख्यात विशाल यादव को हथियार के साथ खरीक थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहा था.

खरीक पुलिस ने वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर तुलसीपुर बुढ़िया धार में छापेमारी कर एक देशी थ्रीनट और पांच गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में नवगछिया पुलिस जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने खरीक थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि विशाल यादव खरीक थाना क्षेत्र समेत बिहपुर,चौसा थाना क्षेत्र के कई संगीन मामले में

वांछित अपराधी रहा है. गिरफ्तार विशाल यादव खरीक थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी दयानंद यादव का पुत्र है. शातिर विशाल यादव बीते कई माह से पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था. खरीक थाना के चार संगीन मामले में विशाल वांछित रहा है. विशाल यादव ने वर्ष 2017 ई में अपने चचेरी भाभी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था जिसमें विशाल जेल भी गया था. ख़रीक एनएच 31चौक के गल्ला व्यवसायी के दुकान पर चढ़ कर पचास हजार की रंगदारी की मांग की. रंगदारी नही देने पर व्यवसायी पर गोली फायर कर दिया था. डरे सहमे व्यवसायी ने मुकदमा दर्ज नही किया था.

बीते 02 अक्टूबर को शातिर विशाल यादव ने खरीक चौक के मिस्ठान व्यवसायी पप्पू मोदी से रंगदारी की माग की थी और रंगदारी नही देने पर गोली फायर कर दिया था जिसमे व्यवसायी का भाई बाल बाल बचा. उक्त मामले में आक्रोशित व्यवसाइयों ने सड़क जाम कर दिया था. बगड़ी के कपड़ा व्यवसायी पर बीते 06 अक्टूबर को गोली फायर कर दिया था. खरीक के चार मामले में आरोपित रहा है.विशाल की गिरफ्तारी से खरीक के व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है. इस अवसर पर डीएसपी प्रीवेंद्र भारती,इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु , खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *