नवगछिया स्टेशन पर शनिवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर आने वाली चार ट्रेन का ठहराव हुआ। इसमें से सात सौ मजदूर उतरे और उन्हें बसों से गंतव्य स्थान पर भेजा गया। वहीं भागलपुर से बसों के माध्यम से आएं दो सौ मजदूरों को ट्रेन से विभिन्न जिलों में भेजा गया।
देर शाम तक नवगछिया स्टेशन पर डेढ़ सौ प्रवासी मजदूर ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए थे। शनिवार को परिचालन विभाग द्वारा प्रवासी मजदूरों को भोजन पैकेट और पानी बोतल का वितरण किया गया।



