नवगछिया : नवगछिया स्टेशन रोड के गणपति होटल के समीप बुधवार की संध्या समय श्रीपुर निवासी रेलवे के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी विशाल कुमार उर्फ राजीव कुमार सिंह से हुई चार लाख की छिनतई के मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
Total Downloads: 354
वहीं इस मामले में नवगछिया पुलिस ने उजानी निवासी मो बारिक एवं मो साबिर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. नवगछिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी सूचक के निशानदेही पर की गई. थानाध्यक्ष ने कहा कि सूचक द्वारा बताया गया है कि घटना के दौरान दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपराधी को भगाने एवं घटना के दौरान उनका पीछा करने के क्रम में भ्रमित करने और अपराधी को भगाने में सहयोग करने का आरोप गया है.

