नवगछिया : नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड गणपति होटल के पास 19 सितंबर को दिन के तीन बजे अपराधियों द्वारा रेलवे के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्रीपुर निवासी राजीव कुमार सिंह से हुए चार लाख के लूट मामले में नवगछिया पुलिस में पांच लोगों को हिरासत में लिया है.
Total Downloads: 354
नवगछिया पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही जानकारी के अनुसार नवगछिया पुलिस ने जिस बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया था. उक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया.


हालांकि इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी स्तर से पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों की मानें तो चार लाख की हुए लूट मामले का पुलिस आवेदन कर चुकी है. पुलिस लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है गिरफ्तार किए गए अपराधियों में नवगछिया एव पूर्णिया जिले के अपराधी शामिल हैं.

