नवगछिया। हार विधानसभा चुनाव-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन अभियान चला रही है। इसी क्रम में नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत दियारा इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च जारी है।
Total Downloads: 165
फ्लैग मार्च का उद्देश्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा माहौल बनाना, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना और मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दियारा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी तत्व चुनाव प्रक्रिया में बाधा न डाल सके।
पुलिस ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

