बिहपुर।  बिहपुर थाना परिसर में बुधवार को 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और 18 सितंबर को चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ सतीश कुमार और संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया।

इस बैठक में इंस्पेक्टर विनय कुमार, आरओ आमिर हुसैन व रेल थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी भी मौजूद थे। बैठक में बताया कि शांतिपूर्ण व सौहार्दयपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। इस दौरान उपद्रवियों और  असामाजिक तत्वों पर पुलिस की टेढ़ी नजर रहेगी।

पुलिस गश्ती गाड़ी क्षेत्र में घूमती रहेगी। इस दौरान किसी प्रकार की अफवाह से बचें। बैठक में  मुखिया सलाउद्दीन, राजेश कुमार, प्रमोद सिंह उर्फ लालू, राजेश कुमार, मनोज कुमार लाल, राजीव सनगही  समेत अन्य कई मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *