नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर लावारिस हालत में करीब डेढ़ वर्षीय एक लड़की जीआरपी पुलिस को मिली है। लड़की को आरपीएफ ने अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में स्वास्थ्य जांच कराकर चाइल्डलाइन को सौंप दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
लड़की शारीरिक व मानसिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ है। अभी वह चल नहीं पाती है, सिर्फ बैठ पाती है। लड़की गुलाबी रंग की फ्रॉक, पैर व दोनों हाथों में काला धागा पहनी हुई थी।
अब जानने वाली बात यह होगी कि ट्रेन पकड़ने आए परिजन से लड़की छूट गई है या किसी बेदर्दी मां ने जानबूझकर तो उसे प्लेटफॉर्म पर नहीं छोड़ दिया। फिलहाल लड़की नवगछिया चाइल्डलाइन को सुपुर्द कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
