नवगछिया : नवगछिया शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में वासंतिक नवरात्रि के सातवें दिन माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद देर रात माता को सिंहासन पर विराजमान किया गया। जबकि देर शाम आयोजित संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 509

आयोजन मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने जानकारी देते कहा कि विधि-विधान के साथ यहां पर माता की पूजा की जा रही है। बुधवार से ही यहां पर भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा और नवमी पूजा के दिन देवी जागरण का भी आयोजन किया जायेगा। मंदिर में पंडित अजीत कुमार पांडेय द्वारा विधि विधान के वैदिक नियम से पूजन कराया जा रहा है।

आयोजन में संरक्षक उप सभापति के प्रतिनिधि अजय प्रमोद यादव, चंद्रगुप्त साह, डॉक्टर सम्पत राय, डॉक्टर गोपाल भारती, अशोक सिंह, अविनाश साह, चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप कुमार, सचिव अवनीश कुमार, सह सचिव रंजीत साह, माधव पाण्डे, कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार जायसवाल, पंकज गुप्ता, छोटू गुप्ता राकेश साह, रवि नयन समेत अन्य की भी भागीदारी रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *