नवगछिया। चौकीदार-दफादार के आश्रितों को नौकरी देने की नियमावली पर रोक लगाने के विरोध में रविवार को खरीक थाना में पदस्थापित सभी चौकीदार एवं दफादारों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया एवं नियमावली पर रोक लगाना एवं बदलाव करने का प्रयास करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 314
सभी चौकीदार एवं दफादारों ने आश्रितों को नौकरी देने की पुरानी नियमावली को लागू करने की मांग की। मौके पर रमेश रंजन भारती, सोनू पासवान, मुरारी पासवान, आशीष पासवान, रवीन्द्र पासवान, अनिल पासवान, बिनोद पासवान, मो. जैकी आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
