नवगछिया : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में छत्तीसगढ़ से आयी पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी की। बताया गया कि दुर्ग जिला के एक थाने में लड़की की मां ने यहां के एक युवक पर बेटी को भगाने का रिपोर्ट दर्ज कराया था।

पुलिस ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद घर से भागी नाबालिग लड़की की बरामदगी को लेकर छापेमारी की गई।

इस मामले को लेकर के मोहन नगर थाना के सहायक उप निरीक्षक मोती महिल वारदे, एमएन चंद्रा और दीप्ति मुखिया ने नवगछिया नगर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर लड़की को बरामद कर लिया। हालांकि आरोपित युवक भागने में सफल हो गया। नवगछिया पुलिस ने बताया, संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....