नवगछिया में लोकसभा चुनाव में आचार संहिता पर नजर रखने के लिए बिहपुर और गोपालपुर बिधानसभा में तीन तीन उड़नदस्ता टीम को तैनात किया गया है।
Total Downloads: 386
एसडीओ ने बताया कि बिहपुर विधानसभा में संजय कुमार झा, हेमंत कुमार सिंह व अभिषेक वहीं गोपालपुर विधानसभा में मनोज कुमार, जीतेन्द्र मोहन पांडेय, सुशांत कुमार उड़नदस्ता टीम में हैं। ये सभी कार्यक्रमों में वीडियोग्राफी करवाएंगे और गिफ्ट व पैसे बांटनेवालों को पकड़ेंगे।

छह स्टैटिक सर्विलांस टीम बनाये गए
रंगरा ओपी के सामने, जाह्नवी चौक के पास, मध्य विद्यालय खैरपुर कदवा के पास, नारायणपुर ओपी में ओपी के सामने और बिहपुर थाना में लत्तीपुर चौक के पास स्टैटिक सर्विलांस टीम बनायी गयी है। वही चार बीडीओ सर्विलांस टीम बनायी गयी है जो सभा के खर्च का आकलन कर प्रत्याशी के खर्च में जोड़ेंगे।

