नवगछिया । गबन के मामले में समूह से जुड़ी महिलाओं का वरीय पदाधिकारियों का दरबाजा खटखटाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को नवगछिया के तेतरी गांव की आधा दर्जन जीविका ग्राम समूह की महिलाओं ने रेखा देवी की अगुवाई में एसपी, एसडीपीओ और नवगछिया थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी बातें रखी।

मां जीविका समूह के कार्यकर्ताओं ने कहा हमलोगों ने छह समूह द्वारा गबन करने को लेकर छह आवेदन दिया है, लेकिन सिर्फ एक ही आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य समूह के रुपये गायब हुए हैं, वो हमलोग कहा से देंगे। इस मामले में ग्राम समूह की कंचन देवी ने बताया कि रुपया गबन सभी का अलग-अलग राशि है लेकिन बैंक के एक ही है। सभी मामले में कार्रवाई हो नहीं तो हमलोग बर्बाद हो जाएंगे।

नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि पहला एफआईआर जो दर्ज हुआ है। उसी में सभी मामलो को संलग्न कर अनुसंधान किया जायेगा और कार्रवाई होगी। वरीय पदाधिकारी भी पूरे मामले को देख रहे हैं। आपलोगों के साथ न्याय होगा।

1 विकास जीविका महिला ग्राम संगठन से 3लाख 20 हजार का निकासी।

2. गंगोत्री महिला जीविका संगठन से 3लाख 70 हजार की निकासी।

3. गणपति महिला ग्राम संगठन से 4लाख 254 रुपया के गबन का मामला।

4.एकता जीविका ग्राम संगठन से 2लाख 50 हजार की निकासी।

5.विशाल जीविका महिला ग्राम संगठन से 4लाख75 हजार का गबन।

6 महारानी जीविका समूह से 1लाख 70 हजार का गबन

कुल 24 लाख रूपया अलग-अलग समूहों से फर्जी तरीके से रुपया निकासी किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *