नारायणपुर : खगड़िया-भागलपुर सीमावर्ती भगवान पेट्रोल पंप के पास सतीशनगर से आ रही छात्रा से लदी टोटो को टैंकर ने ठोकर मार दी। इसमें आठ छात्रा सहित चालक भी जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने सभी घायल को नारायणपुर पीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
छात्रा आरती, अंशु, मधु सहित आठ ने बताया कि पीछे से आ रही टैंकर ने ठोकर मारी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि टोटो भागलपुर या खगड़िया गया, मालूम नहीं है।
पीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सभी छात्रा खतरे से बाहर है। छात्रा आरती ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे कोचिंग करने मधुरापुर बलहा जा रहे थे। टोटो सतीशनगर का ही था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
