बिहपुर । लत्तीपुर में दोहरे गोलीकांड और दवा विक्रेता पुत्र के मामले में नवगछिया पुलिस कप्तान की ओर से लगातार की जा रही छापेमारी और दवाब के कारण गोलीकांड के आरोपित पप्पू यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। शुक्रवार को पप्पू ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। पप्पू यादव का अपराध से बहुत पुराना नाता रहा है।

पप्पू यादव का नाम दियरा क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में अखबार की सुर्खियों में आया था। पप्पू का बड़ा गिरोह है। लत्तीपुर गोलीकांड में अभी तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसके पूर्व सकला यादव, मनीष कुमार, भूसखरी और शिवा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इस गिरोह की ओर से खगड़िया जिले समेत नारायणपुर, बिहपुर और खरीक प्रखंड के कई गांव को भागलपुर जिले से जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क पर लूटपाट को भी अंजाम दिया जाता है। बता दें कि सांसद अजय मंडल की उपस्थिति में आरोपियों द्वारा अपहरण का प्रयास और गोलीबाड़ी करने के बाद सांसद अजय मंडल ने प्रशासन पर कार्रवाई करने का दवाब बनाया था। इस कांड में 12 नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकि दर्ज करवाई गई थी लत्तीपुर चौक पर ज्यादातर दुकानें अब प्रशासनिक सुरक्षा में खोली जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *