नवगछिया : रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर में एक छात्र की हत्या कर शव को गांव के समीप रेल पटरी पर फेंक दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने रेलवे गुमटी नंबर दस के पास से शव बरामद किया। उसकी पहचान भवानीपुर निवासी शिक्षक सुधीर पासवान के पुत्र हिमांशु कुमार उर्फ बादल के रूप में की गई। उसके सिर के पीछे कुल्हाड़ी से वार किया गया है।

एसपी निधि रानी ने बताया कि अवैध संबंध में घटना को अंजाम दिया गया है। रात्रि में एक महिला ने फोन करके हिमांशु को बुलाया था। हिमांशु के चाचा विपिन पासवान के बयान पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें महिला व उसके पति को आरोपित किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस अनुसंधान में और भी कोई बात सामने आई तो उस पर भी जांच की जाएगी।

छुट्टी में भवानीपुर आया था हिमांशु :

विपिन पासवान ने पुलिस को बताया कि बादल पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया में पढ़ता था। छुट्टी में घर आया था। गुरुवार की रात्रि गांव में ही भोज खाने गया था। भोज खाकर घर लौट आया था। उसके दोस्त विशाल ने बताया कि रात्रि करीब 11 बजे एक महिला ने फोन करके बादल को घर से बुलाया था, जिसके बाद सुबह में रेल पटरी पर उसका शव पड़ा मिला। उसकी हत्या कर शव को पटरी पर फेंक दिया गया। हिमांशु दो बहन और दो भाई में सबसे छोटा था। घटना को लेकर उसके माता-पिता और बहन वर्षा, चंदा, भाई सूरज का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *