नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया नगर इकाई के द्वारा अभाविप आपके द्वारा कार्यक्रम का आरंभ नगर के राजेन्द्र कॉलोनी मोहल्ला से किया गया. इस कार्यक्रम के तहत समाज में पढ़ रहे बच्चो के द्वारा उपयोग किए गए कॉपी में बचे पेज को संग्रह किया जाएगा.

वहीं अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि अभाविप आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत हम सभी अभाविप कार्यकर्ता छात्रों के बीच जाकर कर के उपयोग किए हुए कॉपी में बचे शेष सादा पेज को संग्रह कर पुनः उसे कॉपी के रूप में तैयार कर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मुफ्त में पढ़ने के लिए बांटा जाएगा.

अभाविप के सुजीत सिंह चौहान ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि निर्धन जरूरतमंदो के बीच निशुल्क ज्यादा से ज्यादा कॉपी वितरण कर सके जिससे गरीब छात्रों को पढ़ने मे सहायता मिले.

वहीं अभाविप के कार्यकर्ता रवि कुमार ने बताया कि समाज के लोगो के बीच हम सभी कार्यकर्ता अभाविप आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत लगातार 15 दिनों तक उपयोग किए गए कॉपी के शेष बचे सादा पेज को संग्रह किया जाएगा. वहीं मौके पर अभाविप के राहुल शर्मा, पीयूष कुमार, शिबू कुमार आदि मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *