नवगछिया – परवत्ता पुलिस ने खुशबू देवी हत्याकांड में कटिहार जिले के प्राणपुर निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस्माइलपुर पुलिस ने शराब मामले में लालचंद मंडल और चंदा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रंगरा पुलिस ने मुरली गांव से गैर इरादतन हत्या मामले में फरार आरोपी मिथुन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गोपालपुर थाना पुलिस ने शराब के मामले में कटिहार जिले के जोगबाड़ी थाना निवासी रवि परिहार को गोसांईगांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

नकली नोट और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी सर्वेश मंडल और उसकी पत्नी काजल देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वही संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपी हरनाथचक निवासी अमित कुमार को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *