नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकई गोदाम में छापेमारी कर 90 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों में नवगछिया शहर के नया टोला निवासी रितेश कुमार और भागलपुर के अकबरनगर निवासी राजकुमार है.

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया के लक्ष्मी होटल से सटे एक मकई गोदाम में विदेशी शराब का कारोबार होता है. एसपी के निर्देश पर जब नवगछिया पुलिस ने छापेमारी की तो दोनों युवकों को 90 बोतल विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गई है जबकि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *