नवगछिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला थाना नवगछिया में गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया है।
Total Downloads: 168
युवती ने अपने आवेदन में बताया कि वह तुलसीपुर से नवगछिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसी गांव का युवक उसे रोककर जबरन छेड़खानी करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी।
पीड़िता ने कहा कि अचानक हुए इस हमले से वह भयभीत हो गई और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। इसके बाद वह सीधे महिला थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
