विपिन कुमार ठाकुर, गोपालपुर – तिनटंगा करारी के बालू टोला निवासी 35 वर्षीय किसान मुकेष मंडल को गांव के ही मनचलों को छेड़छाड़ करने पर डाट डपट करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पडी. मिली जानकारी के अनुसार पडोस की लडकी को खेत में काम करने के दौरान कुछ मनचलों द्वारा छेडछाड किया जा रहा था.

इसी दौरान अपने खेत की ओर जाने के सिलसिले में लडकी द्वारा शोर किये जाने पर मृतक किसान मुकेश मंडल ने मनचलों को डाट डपट करते हुए कहा कि तुम लोगों के घर में माँ बहन नहीं है. कहसुनी के बाद मनचलों व मृतक मुकेश के बीच हाथा पाई भी हुआ था. बदले की आग में मनचलों ने मुकेश की हत्या बारह शीट दियारा में पटवन के दौ

रान गोली मारकर कर दी.

 

पत्नी का रो -रो कर बुरा हाल, अब कौन करेगा पाँच बच्चों का पोषण

गोपालपुर – मृतक किसान मुकेश मंडल की पत्नी सुशीला देवी का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा है. वहीं दहाडें मार कर रो रही है और कह रही है कि हो बाबू कहाँ चली गेल्हो आब पाँच बच्चा कैय के देखतैय. रोते -रोते सुशीला बदहवाश हो जाती. जिसे परिजन ढाढस बँधा रहे थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *