नवगछिया – नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद गुरुवार की देर रात तेतरी जहान्वी चौक 14 नवर सड़क के छोटी परबत्ता के पास सड़क से तेज तक गति से पानी का रिसाव शुरू हो गया है. बाढ़ का पानी तेजी से दियरा इलाका में फैल रहा है. रिसाव जारी रहा तो सड़क के ध्वस्त होने की सभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. सड़क से रिसाव शुरू होने पर छोटी परबत्ता एव जगतपुर, गेरेया के ग्रामीण मौके पर रिसाव को रोकने का प्रयास में जुट गए हैं. सड़क से रिसाव होने की सूचना पर जगतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव स्थल पर से इसकी सूचना नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार एवं सीओ विद्यानंद राय को देकर तत्काल बचाव कार्य शुरू करवाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि तत्काल बचाव कार्य नहीं होता है तो सड़क ध्वस्त हो जाएगा और पूरा जगतपुर पंचायत बाढ़ की चपेट में आ जाएगा. विक्रमशीला पुल पहुच पथ पर नदी के पानी का दबाव बढ़ जाएगा. खबर लिखने तक उक्त स्थल पर प्रशासनिक स्तर से बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया था. ग्रामीण अपने स्तर से बचाव कार्य मे लगे हुए थे.

मालूम हो कि वर्ष 2016 में आई बाढ़ में उक्त स्थल पर सड़क ध्वतस्त हो गया था।पिछले कई तीन दिन आए वहां पर धीरे धीरे पानी का रिसाव जारी था. गुरुवार के ढेर रात वहां पर पानी का रिसाव तेज गति से होना शुरू हो गया. वहीं गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद खगड़ा के पास 14 नंबर सड़क पर पानी ओवर फ्लो पार करने लगा है.

गोपालपुर| गोपालपुर प्रखंड पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया। गुरुवार अहले सुबह ही प्रखंड व अंचल कार्यालय बाढ़ के पानी में डूब गया। बाढ़ का पानी अचानक प्रखंड कार्यालय में प्रवेश कर जाने से अफरातफरी मच गई।

कर्मी कम्प्यूटर, कुर्सी टेबल सहित दस्तावेज सुरक्षित करने में जुट गए। नये क्षेत्रों में पानी प्रवेश करने से स्थिति गंभीर बनती जा रही है। डुमरिया, आजमाबाद, पकरा टोला, मुकेरी, सुकटिया बाजार के रतनगंज गोपालपुर मुस्लिम टोला, गोपालपुर राजपूत टोला, सैदपुर, बुद्धूचक, कालिंदी नगर, बिंदटोली, तिनटंगा करारी गावों में पानी प्रवेश कर गया है। एसडीओ मुकेश कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। गोपालपुर सीओ मोहम्मद फिरोज इकबाल आलम ने कहा कि पूरे प्रखंड में 5950 आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *