नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत छोटी परबत्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।

इस संबंध में अनिल दास ने नवगछिया एससी-एसटी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पड़ोसी ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।

पीड़ित ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *