नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के छोटी परबत्ता स्थित कार्तिक स्थान परिसर में बुधवार को प्रदेश कोर कमेटी की सदस्य सोनी भारती की अध्यक्षता में जनसुराज पार्टी का विस्तार सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
Total Downloads: 70
पार्टी के पदाधिकारियों ने युवाओं का पलायन रोकने, बच्चों के लिए मुफ्त बेहतर शिक्षा व्यवस्था, महिलाओं को 4% सलाना ब्याज पर लोन की सुविधा, 60 साल अधिक उम्र के लोगों को 2000 हजार रुपए मासिक पेंशन व किसानों को खेती के लिए सरकारी सहायता देने को लेकर बिहार जनता का सुंदर राज्य बनाने के लिए जन सुराज को लाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रदीप यादव, आदित्य नारायण झा, अनुज कुमार सिंह, शुभम कुमार, रंजीत रंजन, साहेब यादव, दिनेश साह, छोटेलाल, अजय दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

