बिहपुर : मंगलवार को बिहपुर प्रखंड अंतर्गत जमालपुर गांव में कांग्रेस पंचायती राज के जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंह ने भारतरत्न सह देश के पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Whatsapp group Join

उन्होंने कहा कि स्व.गांधी ने ही सबसे पहले देश में संचार क्रांति, कंप्यूटर को बढ़ावा दिया। वहीं बिहपुर प्रखंड कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मु.ईरफान आलम ने की।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मो.अहतर ने कहा कि स्व.गांधी को आधुनिक भारत निर्माता भी कहा जाता है। मौके पर बिहपुर विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आरिफ रजा समेत अन्य कई कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *