बिहपुर : जमालपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार दास बीते तीन जून से बिहपुर रेलवे प्रतीक्षालय के पास से लापता है। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। काफी खोजबीन के बाद रेलवे जीआरपी थाने में जानकारी देने के बाद अजय की मां परमेश्वरी देवी ने झंडापुर ओपी में अपने पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया है कि अजय मानसिक रूप से कमजोर है। वह पटना में आयोजित कबीर महोत्सव सह पान महासम्मेलन में शामिल होने के लिए तीन जून को बिहपुर रेलवे स्टेशन आया था। कुछ लोगों ने उसे अंतिम बार उसी दिन बिहपुर रेलवे के प्रतीक्षालय में देखा था। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *