नवगछिया। नवगछिया थाना के पुलिस उपाधीक्षक आवास पीछे जमीन की घेराबंदी करवाने के दौरान मारपीट कर घायल किये जाने की घटना घटी है। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया हैं। पीड़ित रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर निवासी कैलाश यादव के पुत्र धमेंद्र यादव हैं।
Total Downloads: 176
पीड़ित ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक के पीछे जमीन की घेराबंदी करवा रहा था। उसी समय 15 व्यक्ति हथियार से लैस होकर मारपीट करने लगा। मारपीट का विरोध किया तो इस्माईलपुर थाना के भिह्वा निवासी गुड्डू यादव, नयाटोला निवासी आर्यन कुमार हथियार का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
उनलोगों ने मेरे जेब में रखा 50 हजार रूपया व मोबाइल छिन लिया। मेरे साथ मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया। परिजनों ने मुझे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया है।वही इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन की जांच पड़ताल की जा रही है।

