नवगछिया : सोमवार के संध्या समय जमीन विवाद से संबंधित मामले का जांच करने थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव पहुंचे थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान और पूरे टीम के साथ गांव के महिला विकास मित्र ने अपनी बेटी और बेटे के साथ मिलकर गालीगलौज करते हुए हाथापाई की। इस अप्रत्याशित घटना से पुलिस टीम घबरा गई और काफी मशक्कत के बाद थानाध्यक्ष एवं पूरी टीम ने जान बचाई। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष ने अतिरिक्त फोर्स को बुलाया। किन्तु इससे पूर्व ही पुलिस को फोन करते देख घिरने की आशंका से बिकास मित्र पूरे परिवार के साथ भाग खड़ा हुआ।

क्या है मामला : जानकारी के अनुसार विकास मित्र ने अपने पड़ोस के ही कई परिवारों का सामूहिक रास्ता एक साल से बंद कर रखा है। रास्ता बंद होने से आसपास के सभी लोगो को घर आने और घर से बाहर निकलने में घोर परेशानी उठानी पड़ती है जिसको लेकर पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन दिया था। इसी मामले की जांच करने थानाध्यक्ष पुलिस बलों के साथ तुलसीपुर गांव पहुंचे थे।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि रास्ता बन्द करने की शिकायत की जांच करने गये पुलिस टीम के साथ हाथापाई की बात सामने आई है।थनाध्यक्ष ने घटना की जानकारी दी थी। मामले की जांच करवाकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *