बिहपुर प्रखंड के झंडापुर निवासी रामप्रकाश सिंह ने सीएम को आवेदन देकर अंचल कार्यालय की कार्यशैली की शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी जमीन विवाद के निपटारा के लिए आवेदन दिया था।
Total Downloads: 79
जिसे कार्रवाई के लिए बिहपुर अंचल के जनता दरबार में भेज दिया गया। लेकिन अंचल कर्मी ने विरोधी पक्ष के दबाव में आकर मुझे बिहपुर थाना के बजाय झंडापुर ओपी के जनता . दरबार में जाने का नोटिस दे दिया।
15 जुलाई को मैं झंडापुर ओपी पहुंचा तो कागज देखने के बाद ओपी प्रभारी ने कहा कि आपके विवाद का निपटारा बिहपुर थाना के जनता दरबार में होगा। जब मैं वहां से बिहपुर थाना पहुंचा, तब तक जनता दरबार समाप्त हो चुका था । आवेदन में कहा है कि मुझे जानबूझ कर अंचल कर्मियों ने जनता दरबार से अनुपस्थित कराया है।

