थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों ने मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही घर में तोड़फोड़ की। इस बाबत पीड़ित सरस्वती देवी ने गांव के ही सुरेश सिंह, गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य पर मारपीट करने और घर क्षतिग्रस्त करने का आरोपी लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि इन लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को सभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर आए और घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर मुझे और मेरी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। जाते-जाते घर का समान का भी लूट लिए और मकान खाली करने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धुव्रगंज में मामूली विवाद में मारपीट, दंपती घायल
खरीक| ध्रुवगंज में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें रिंकू देवी और उसका पति कपिलदेव महतो घायल हो गए। दोनों का इलाज पीएचसी में हुआ। घायल रिंकू देवी ने गांव के ही रूबी देवी, विराज साह, अंबुज साह, शुभम साह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बोरवा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल

नवगछिया| बोरवा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में त्रिवेणी मंडल, उनके पुत्र रवि कुमार और शंकरपुर निवासी आशिष कुमार घायल हो गए। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। मामला पुलिस के संज्ञान में है।

