नवगछिया | जमुनिया में दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद ब्रह्मदेव पंडित के पुत्र आदित्य कुमार जो मारपीट में घायल हुए थे। उसने परबत्ता थाना में 14 लोगों पर नामजद करवाया है। 15 अज्ञात के विरुद्ध भी आवेदन दिया है। आवेदन में आदित्य कुमार ने बताया कि उसकी बहन पल्लवी कुमारी की शादी थी।

इसी दौरान वह सुरक्षा को लेकर हनुमान मंदिर जमुनिया के पास निकले थे। तभी मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद दरोगी, मोहम्मद करे एवं अन्य सात आठ युवक ने महिलाओं के साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओं के ऊपर धूल भूसा फेंका। किसी तरह हम लोग घर पहुंचे। करीब 15 मिनट के बाद 25 से 30 की संख्या में मोहम्मद नाजी मोहम्मद इस्तखार , मोहम्मद तुगलक, शेख फारूक, शेख रजा, मोहम्मद अमजद ने पिटाई की थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *