नवगछिया : खरीक अंचल अमीन लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के धोसेढ़ निवासी प्रमोद कुमार पिता कृष्णदेव दास के खाते से चार लाख तीन हजार 357 रुपए की निकासी एटीएम बदलकर कर ली गई है. घटना के संबंध में पीड़ित अमीन प्रमोद कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया है. थाना में दिया आवेदन में अमीन प्रमोद कुमार ने बताया है कि वह 22 अक्टूबर को नवगछिया बस स्टैंड के पास स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे की निकासी करने के लिए गया हुआ था. जहां उन्होंने अपने एटीएम से पांच हजार रुपए की निकासी की. इस दौरान चार पांच लोग मेरे पीछे खड़े हो गए. पैसे निकासी करने के बाद मेरे द्वारा बैलेंस पर्ची नहीं निकल रहा था.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

खरीक अंचल अमीन के खाते से

,, पीड़ित अमीन ने नवगछिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध दिया आवेदन

,, 22 अक्टूबर को बस स्टैंड के पास वाले एसबीआई एटीएम में बदल लिया था एटीएम कार्ड और देख लिया था पिन

तभी मेरे पीछे खड़े युवक ने मेरा एटीएम कार्ड लिया और मेरा बैलेंस पर्ची निकाल कर दिया. इसी क्रम में उन्होंने मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया और राम विचार राय नामक व्यक्ति का एटीएम कार्ड दे दिया. उस समय हमने एटीएम नहीं देखा और वहां से चला गया. पैसे निकासी के क्रम में उन्होंने मेरा एटीएम पिन भी देख लिया था. 29 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे मेरे मोबाइल पर खगड़िया जिले के महेशखूंट ग्राम पतेला निवासी श्याम देव सिंह का फोन आया कि आपने मेरे खाते से 40 हजार निकाल लिए है.

तभी मैंने अपना मोबाइल नंबर मैसेज चेक किया तो पाया कि मेरे खाते से चार लाख तीन हजार 357 की निकासी कर ली गई है. मालूम हो कि इससे पूर्व नवगछिया के विभिन्न एटीएम बदलकर पैसा पुराने वाला गिरोह द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. यह गिरोह सीधे-साधे लोगों को एटीएम में पैसे निकासी के क्रम में अपना शिकार बनाते हैं. उनका एटीएम देख उसे उसी प्रकार का एटीएम उसे थमा देते और बाद में उनके एटीएम से सारे पैसे की निकासी कर लेते हैं. नवगछिया में एक बार फिर एटीएम बदल कर पैसे निकासी करने वाले गिरोह के सक्रिय हो जाने से लोगों में दहशत का माहौल है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि जानकारी मिली है. उनका खाता लक्खीसराय जिले का है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet