नारायणपुर । प्रखंड के शाहपुर गांव निवासी महिला की शनिवार को नारायणपुर जहाज गंगा घाट में डूब गई। ग्रामीण और स्थानीय गोताखोरों की मदद से आधे घंटे बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया।

मृतका प्रमिला देवी (32 वर्ष) के परिजनों ने बताया कि प्रमिला दियारा से बच्चे को नाव पर चढ़ा कर स्नान कर गंगा नदी पैदल पार करने के दौरान गड्ढे में पैर फिसलने से डूब गई।

सूचना मिलने पर भवानीपुर थाना एसआई सुरेश पंडित, एएसआई मुकेश कुमार सिंह सहित पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीण भी गंगा घाट पर जुटने लगे। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के निर्देश पर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया।मुखिया नीतीश कुमार ने मृतक के परिजन को उचित मुआवजे के लिए सीओ अजय सरकार से बातचीत किया।

जिसपर सीओ ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्राथमिकी की कॉपी सहित आवेदन अंचल कार्यालय में करें फिर जांच कर उचित मुआवजा नियमानुसार दिया जाएगा। महिला को तीन पुत्री व दो पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *