बिहपुर : बिहपुर मध्य पंचायत विक्रमपुर के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल के साथ मारपीट, छीनतई व रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मुखिया ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराते हुए राजीव यादव साकिन बिहपुर को नामजद आरोपी बनाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 347
आरोप में बताया कि 4 नवंबर को प्रखंड कार्यालय परिसर में बैठक चल रही थी। बैठक के बीच में ही राजीव यादव गालीगलौज करने लगा। इसी क्रम में गले में पहने दो भर सोने का चेन और दस हजार रुपया छीन लिया। उसने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
