नवगछिया: नर सेवा-नारायण सेवा के तहत आज मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया ”जागृति’ महिला शाखा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए आज सत्तू शर्बत वितरण का कार्य भारतीय स्टेट बैंक के सामने किया गया। जिसमें करीबन 600 व्यक्तियों को सत्तू शर्बत पिलाया गया।

मंच ने गर्मी को देखते हुए समय समय पर आगे भी इस आयोजन को करने की इच्छा व्यक्त की। इस कार्यक्रम को सफल करने में संस्थापक अध्यक्ष बीना सर्राफ,पूर्व प्रांतीय अधिकारी सह निवर्तमान अध्यक्ष बबीता वर्मा,पूर्व अध्यक्ष बीना चौधरी,शाखाध्यक्ष कंचन खेमका,कोषाध्यक्ष कविता अग्रवाल,सचिव रिंकी शर्मा,रेणु वर्मा,रितु चिरानियाँ एवं रेखा वर्मा की भूमिका अहम थी।

कार्यक्रम में मोनी जी(पार्षद),नवगछिया शाखा सचिव चेतन मुनका,पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सह पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा ने भी शिरकत की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *