नारायणपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नारायणपुर के नगरमंत्री के नेतृत्व में मंगलवार को छात्र नेताओं ने सीओ नीतेश कुमार सेठ को मधुरापुर बाजार में लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

अभाविप के संजीव कुमार ने कहा कि व्रत त्योहार के अवसर पर सब्जी वाला ठेला, टोटो, टेंपू व अन्य वाहनों का अनावश्यक ठहराव जाम की स्थिति उत्पन्न कर देता है।

जिससे वाहन चालकों व लोगों से कहासुनी व मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सीओ ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। मौके पर केशव कृष्णा, अंशराज, धर्मेंद्र व सरपंच प्रतिनिधि अब्दुल रहमान मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *