नवगछिया । बिहार लोक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के निर्देश के आलोक में शनिवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

अनुमंडल विधिक सेवा समिति नवगछिया के सचिव सह अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार की देखरेख में लोक अदालत में कुल 1032 मामलों का निष्पादन 2,73,55,704 रुपए का समझौता जबकि एक करोड़ 95 लाख 96888 रुपए की रिकवरी की गयी।

लोक अदालत में बेंच एक में एसीजेएम 3 दीपक कुमार द्वारा कोर्ट के 51 और बैंक रिकवरी के 12 मामले निपटाए गए। बेंच दो में एसीजेएम फर्स्ट राकेश रंजन सिंह एवं पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार द्वारा न्यायालय के 189 मामले जबकि बैंक रिकवरी के 192 मामले का निष्पादन किया गया। बेंच तीन में एसडीजीएम चंदन कुमार और पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद द्वारा बैंक और बीएसएनएल के मामले निपटाए गए।

बेंच चार में अभिषेक कुमार जेएम फर्स्ट एवं पैनल अधिवक्ता शिव कुमार चौधरी द्वारा न्यायालय के 41जबकि बैंक रिकवरी के 43 मामले का निष्पादन किया गया। बेंच पांच में जु. मजिस्ट्रेट 1 आशा भारती और पैनल अधिवक्ता पूजा कुमारी की देखरेख में कोर्ट के 36 और बैंक से संबंधित 30 मामले निपटाए गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *