नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा ग्राम कचहरी के सरपंच सुशान्त कुमार ने भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से मुलाकात कर ढोलबज्जा बाजार को अतिशीघ्र अतिक्रमणमुक्त करवाकर पुनः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 163
सरपंच सुशान्त कुमार ने डीएम को बताया कि यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग खरीदारी व अन्य जरूरी कार्यों से आते हैं, लेकिन सड़क किनारे अतिक्रमण की वजह से लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है।
23 जनवरी 1987 में यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसे यहां के असामाजिक तत्वों द्वारा नष्ट कर दिया गया। वहीं इस संबंध में जिलाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
