नवगछिया : भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर सिंह के विरुद्ध नवगछिया व्यवहार न्यायालय में नालसी मुकदमा दायर किया है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि शिक्षा मंत्री का बयान से हमारे आस्था पर आघात हुआ है।

राजनीति में आरोप प्रत्यारोप चलता है। लेकिन कोई हमारी धार्मिक आस्था को खंडित करें, यह बर्दाश्त से बाहर है। भाजपा नेता विजय कुशवाहा और मनोज कुमार पांडेय मामले में गवाह बने हैं। अधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि अजमानतीय धाराओं में नालसी मुकदमा दायर किया गया है।

मामले में कार्रवाई बुधवार से प्रारंभ हो जाएगी। जबकि मौके पर ही मौजूद अधिवक्ता सह भाजपा नेता श्रीकिशोर झा ने कहा कि श्रीराम के विरोध में एक शिक्षा मंत्री के पद पर आसीन व्यक्ति इस तरह का बयान दे, यह निंदनीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ राघोपुर के सरपंच प्रमोद मंडल, विजय कुमार सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार पांडेय समेत अन्य भाजपा नेता भी न्यायालय पहुंचे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *