नवगछिया। नवगछिया जीआरपी थाना में कार्यरत जीआरपी जवान कपिल कुमार को ड्यूटी के दौरान विक्षिप्त ने दांत काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल जवान कपिल कुमार सिंह दर्द से छटपटाते रहे। घटना को देखकर स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ लग गयी।

बाद में पुलिस बलों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विक्षिप्त को अपने कब्जे में लेकर थाने में बैठाया गया। घटना की सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली और विक्षिप्त युवक के बारे में पता कर उसके परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक राहुल कुमार मिल्की धोबनिया नवगछिया का रहने वाला है। वह पिछले कुछ दिनों से दिमागी मरीज है। परिजनों को थाने पर बुलाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *