खरीक। बिहपुर रेल पुलिस ने शुक्रवार को रेल डकैती मामले के नामजद आरोपी खरीक थाना क्षेत्र के अंभो निवासी जयप्रकाश सिंह को स्थानीय  पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया।  थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2000 में खरीक एवं बिहपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक ट्रेन में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। वह लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था।

भ्रमरपुर में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

बिहपुर। बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी आशीष कुमार चौधरी ने मारपीट कर रंगदारी व छिनतई करने का केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने गांव के नरेश चौधरी, प्रशांत चौधरी, निशिकांत कुमार, कुणाल राय को नामजद आरोपी बनाया है। आरोप में बताया है कि मुझसे फसल तैयार कर घर ले जाने के एवज में दस हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था। 23 सितंबर को बाजार से घर से जा रहा था। उसी दौरान मुझे पकड़ कर पीटने लगा एवं आठ हजार रुपया छीन लिया। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *