नवगछिया : जीबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. शिव शंकर मंडल ने की। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई। प्राचार्य प्रो. शिव शंकर मंडल ने छात्रों को तिरंगे के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्राचार्य सहित डॉ. मनोज कुमार, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. राजकुमार, डॉ. दिव्या प्रियदर्शी, डॉ. मुसर्रत हुसैन और डॉ. सुनील ने रैली को हरी झंडी दिखाई।
रैली का मार्ग महाविद्यालय परिसर से शुरू हुआ। यह मील टोला, स्टेशन रोड और रसलपुर होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंची। स्वयंसेवकों ने मार्ग में लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम की सफलता में डॉ. चंदा, डॉ. श्वेता, डॉ. भावना, डॉ. हामिद अली, डॉ. राजीव, डॉ. रंजीत और मुकेश जी का योगदान रहा। स्वयंसेवक छोटू, नेहा, रोशन, सौरव और संचित ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की।

