नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास स्थित नीरज कुमार के मकान में संचालित कपड़े की दुकान में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा सटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इसके अलावा चोरों द्वारा जीरो माइल चौक के पास स्थित पांच गुमटी में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. कपड़ा दुकान संचालक महदतपुर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि दुकान से कीमती कपड़ों की चोरी हुई है.
Total Downloads: 176
,, रविवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को दिया गया अंजाम
,, जीरोमाइल चौक के पास स्थित कई घरों में चोरी का किया गया प्रया
अरविंद पान दुकानदार ने बताया कि दुकान से सिगरेट, गुटका सहित दुकान में रखे खुदरा पैसे की चोरी हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरो द्वारा आसपास के घरों में भी चोरी करने का प्रयास किया गया है.

नवगछिया जीरोमाइल के पास दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने के संबंध में दुकानदारों द्वारा नवगछिया थाना में इसकी सूचना दी गई है. चोरी के संबंध में दुकानदारों द्वारा लिखित आवेदन भी दिया गया घटना के संबंध में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

